• Home
  • Bharat Nation Live
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली — निरीक्षण व उपकरण वितरण के दिए निर्देश
Image

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली — निरीक्षण व उपकरण वितरण के दिए निर्देश

स्थान: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 07 नवंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित ने रिज़र्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद में शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों का टर्नआउट निरीक्षण करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कार्यवाही कराई।

शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को दौड़ व शारीरिक प्रशिक्षण कवायद कराई गई। परेड के पश्चात एसएसपी दीक्षित ने आरटीसी बैरक, भोजनालय, परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, कैंटीन, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, आर्म्स वर्कशॉप, कैश कार्यालय आदि का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही, थानों के कार्य संचालन हेतु आवश्यक उपकरणों और सामान का वितरण भी किया गया।
परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से अनुशासन, फिटनेस और कार्य के प्रति समर्पण की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

संवाददाता – राजा शर्मा

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top