• Home
  • Bharat Nation Live
  • थाना नगला सिंघी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई — ऑपरेशन मुस्कान के तहत 15 वर्षीय लापता बालक 5 घंटे में बरामद
Image

थाना नगला सिंघी पुलिस की सराहनीय कार्रवाई — ऑपरेशन मुस्कान के तहत 15 वर्षीय लापता बालक 5 घंटे में बरामद

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश

थाना नगला सिंघी पुलिस टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मात्र पाँच घंटे के भीतर लापता 15 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने थाना नगला सिंघी में सूचना दी थी कि उसका 15 वर्षीय पुत्र घर से बिना बताए अचानक कहीं चला गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना नगला सिंघी पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने सटीक सूचना और सक्रिय खोजबीन के आधार पर बच्चे को मात्र पाँच घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों को पुत्र वापस मिलने की खुशी से भावुक हो गए और उन्होंने फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्यवाही में थानाध्यक्ष पारूल मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रवल प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल कुवर सैन एवं हेड कांस्टेबल रमाकांत की अहम भूमिका रही।
थाना नगला सिंघी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

संवाददाता: राजा शर्मा

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top