• Home
  • Bharat Nation Live
  • हरपुरकलां में आर्केस्ट्रा देखने को लेकर दबंगों का तांडव — दर्जनों घायल, तीन की हालत गंभीर, वीडियो वायरल
Image

हरपुरकलां में आर्केस्ट्रा देखने को लेकर दबंगों का तांडव — दर्जनों घायल, तीन की हालत गंभीर, वीडियो वायरल

संवाददाता – मिथिलेश चतुर्वेदी, देवरिया

देवरिया, 2 नवम्बर 2025 —
बरियारपुर थाना क्षेत्र के हरपुरकलां गांव में शनिवार रात एक भोज समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा देखने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने दर्जनों ग्रामीणों पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हरिनारायण गुप्ता के घर पर भोज का आयोजन चल रहा था, जिसमें मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा बुलाया गया था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग सामने खड़े होकर कार्यक्रम देखने लगे। जब आयोजकों ने उनसे हटने का अनुरोध किया ताकि अन्य लोग भी कार्यक्रम देख सकें, तो वे बुरी तरह भड़क उठे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

हमले में हरिनारायण गुप्ता, उनके परिजन और रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन तब तक कई लोग लहूलुहान हो चुके थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दबंगों को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

सूचना पर पहुंची बरियारपुर थाना पुलिस ने घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दर्जनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और लोग घटना को लेकर आक्रोशित हैं।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top