• Home
  • Bharat Nation Live
  • पीएम श्री विद्यालय जुंजाणी में मेगा पीटीएम एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन
Image

पीएम श्री विद्यालय जुंजाणी में मेगा पीटीएम एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन

भीनमाल। जुंजाणी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मेगा पीटीएम के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शांतिलाल जीनगर ने की, जबकि विकास अधिकारी राजकुमार जीनगर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। उप प्राचार्य राजेश कुमार परमार ने बताया कि इस अवसर पर बाल संसद का गठन किया गया और विद्यार्थियों ने नारा लेखन, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

निबंध प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, रुचिका द्वितीय और त्रिजो कुमारी तृतीय रहीं, जबकि नारा लेखन में भावना कुमारी, उर्मिला और पिंकी क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं। बाल संसद में पूजा कुमारी को प्रधानमंत्री, कविता कुमारी को गृहमंत्री, रवि कुमार को शिक्षा मंत्री तथा रवीना कुमारी को सांस्कृतिक मंत्री मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर कृष्णा भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top