• Home
  • Bharat Nation Live
  • भीनमाल में समर्थ शिशु श्रीराम कथा का तीसरा दिन — मानस मर्मज्ञ श्याम स्वरूप मनावत ने कहा, “भारत वर्ष में स्त्री के मातृत्व की पूजा होती है”
Image

भीनमाल में समर्थ शिशु श्रीराम कथा का तीसरा दिन — मानस मर्मज्ञ श्याम स्वरूप मनावत ने कहा, “भारत वर्ष में स्त्री के मातृत्व की पूजा होती है”

भीनमाल, जिला जालोर (राजस्थान)

भीनमाल में आदर्श विद्या मंदिर के तत्वावधान में चल रही समर्थ शिशु श्रीराम कथा के तीसरे दिन मानस मर्मज्ञ श्याम स्वरूप मनावत ने व्यासपीठ से कहा कि भारत वर्ष में स्त्री के मातृत्व की पूजा होती है। हमारे अवतार, ऋषि, मनीषी, साधु-संत और भगवान भी मां की कोख से ही जन्म लेते हैं, इसलिए मां का गर्भ पवित्र और पूज्य है।

उन्होंने कहा कि “जब भी कोई बेटी या बहू गर्भवती हो, तो उसका आदर उसी प्रकार करें जैसे कुलदेवी का करते हैं,” क्योंकि उसी की कोख से वंश आगे बढ़ता है। मनावत ने समझाया कि मां का गर्भकाल नवरात्रि की तरह पवित्र होता है — इस दौरान गर्भवती स्त्री का सम्मान करना धर्म और संस्कृति दोनों का कर्तव्य है।

कथा के दौरान उन्होंने कहा कि “दशरथ बनेंगे तो संसार को राम देंगे, दशानन बनेंगे तो अहंकार।” कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

तीसरे दिन के कथा प्रसाद के लाभार्थी एडवोकेट बालूराम चौधरी रहे। मंच संचालन हनुमान प्रसाद दवे ने किया और स्वागत संयोजक भंवर कानूगो ने किया।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर साध्वी ईश्वरीनंदगिरीजी, संत हिम्मतनाथजी, एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कथा का समापन राम जन्मोत्सव की झांकी से हुआ, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।

रिपोर्टर: राहुल सोनी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top