• Home
  • Bharat Nation Live
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बरेली आगमन — त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ चेंज ओवर कार्यक्रम सम्पन्न
Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बरेली आगमन — त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ चेंज ओवर कार्यक्रम सम्पन्न

बरेली, उत्तर प्रदेश

बरेली। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज बरेली के त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर आगमन हुआ, जहां उनका चेंज ओवर कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की ओर से पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रपति महोदय का पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष सतर्कता और अनुशासन देखने को मिला।
यह कार्यक्रम बरेली जिले के लिए गर्व का क्षण रहा, क्योंकि यह पहली बार था जब राष्ट्रपति का आगमन इतने उच्चस्तरीय सुरक्षा और गरिमा के साथ आयोजित किया गया।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top