• Home
  • Bharat Nation Live
  • सुभाषनगर थाने में फौजी की दबंगई, दरोगा से हाथापाई कर फाड़ी वर्दी
Image

सुभाषनगर थाने में फौजी की दबंगई, दरोगा से हाथापाई कर फाड़ी वर्दी

बरेली, उत्तर प्रदेश

बरेली के सुभाषनगर थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब पास्को एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा आरोपी फौजी अचानक पुलिस पर ही टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार पुलिस जब उसका मोबाइल फोन जमा कराने लगी, तो आरोपी ने विरोध करते हुए दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया और हाथापाई शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख इंस्पेक्टर ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनकी वर्दी तक फाड़ दी, जिससे थाने में अफरा-तफरी फैल गई।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू में किया और उसे लॉकअप में बंद किया गया। पहले से पास्को एक्ट के मामले में फरार चल रहे इस आरोपी पर अब सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने की एक और FIR दर्ज कर ली गई है।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

संवाददाता: छत्रपाल

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top