• Home
  • Bharat Nation Live
  • बरेली: शेरगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी किशन वर्मा को किया गिरफ्तार
Image

बरेली: शेरगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी किशन वर्मा को किया गिरफ्तार

शेरगढ़, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश

बरेली जिले के थाना शेरगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी किशन वर्मा उर्फ कृष्ण वर्मा पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम पंडेरा को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 05 अक्टूबर 2025 को पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उसके मना करने के बावजूद बहला-फुसलाकर जबरन दुष्कर्म किया। इस मामले में मुकदमा मु0अ0सं0 314/2025 धारा 127(2)/64/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पीड़िता का बयान और मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की वृद्धि की गई। विवेचना के आधार पर पुलिस ने आज 06 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 11:31 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी शेरगढ़ ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है

रिपोर्टर: चंदन शर्मा

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top