• Home
  • Bharat Nation Live
  • समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Image

समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बांदा, उत्तर प्रदेश

बांदा के बबेरू विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव ने साइकिल यात्रा को पार्टी के झंडे के साथ रवाना किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता क्षेत्र के सभी गांवों में पहुंचकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे। साइकिल यात्रा का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मजबूत जनसंपर्क बनाना और जनता के बीच पार्टी की पहचान को और मजबूत करना है।

रजनी यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का लक्ष्य समाजवादी सरकार की पुनः स्थापना और अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का है। उन्होंने कहा कि साइकिल पार्टी की पहचान है और यह यात्रा जनता के बीच समाजवादी दर्शन, विकास कार्यों और जनहित की बातों को प्रभावी रूप से पहुँचाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि एकजुट होकर गांव-गांव, घर-घर जाकर पार्टी का संदेश फैलाएं और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता समाजवादी पार्टी की योजनाओं और कार्य शैली पर भरोसा करती है और 2027 में परिवर्तन का रास्ता साइकिल यात्रा से ही निकलेगा।

रिपोर्टर: शिवनेश द्विवेदी

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top