• Home
  • Bharat Nation Live
  • रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹7.31 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Image

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹7.31 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश

थाना रामनगर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए ₹7,31,336 मूल्य की शराब और बोलेरो वाहन जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 05 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस टीम ने स्टेडियम तिराहा, राजनगर के पास नाकाबंदी की। इस दौरान सफेद बोलेरो वाहन (क्रमांक CG 16 B 3956) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की और वाहन पेड़ से टकरा गया।

वाहन की तलाशी में 16 कार्टनों में विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब — जैसे 8 PM, Iconic, Royal Stag, McDowell’s, Old Monk, Blenders Pride आदि — बरामद की गई। कुल 150.840 लीटर शराब की कीमत ₹1,31,364 आँकी गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शीतला प्रसाद गुप्ता (42) और दीपक कुमार गुप्ता (19), निवासी वार्ड क्रमांक 14 झीमर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक व पुलिस टीम का अहम योगदान रहा।संवाददाता: सुशील कुमार सोनी,

संवाददाता: सुशील कुमार सोनी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top