• Home
  • Bharat Nation Live
  • पदयात्रा युवाओं में एकता और राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी : रामलाल रौतेल
Image

पदयात्रा युवाओं में एकता और राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी : रामलाल रौतेल

अनूपपुर, मध्य प्रदेश

अनूपपुर में आज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेरा युवा भारत के माध्यम से शुरू की गई विकसित भारत पदयात्रा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल, जिला संयोजक विनोद केवट, सहसंयोजक रवि राठौर, भूपेंद्र महरा, राजेश सिंह, तथा मेरा युवा भारत के जिला समन्वयक आदित्य सिंह और मनीष सिंह उपस्थित रहे।

रामलाल रौतेल ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस तरह बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी।” उन्होंने बताया कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्र निर्माण की चेतना जगाने वाला जनआंदोलन है।

जिला अधिकारी आदित्य सिंह ने जानकारी दी कि 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तर पर पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जबकि 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक 152 किमी लंबी राष्ट्रीय पदयात्रा निकाली जाएगी।
अतिथियों ने युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान करते हुए इसे “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की दिशा में सार्थक पहल बताया।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top