• Home
  • Bharat Nation Live
  • जनहित के अधोसंरचना निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयसीमा में पूर्ण हों — जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी
Image

जनहित के अधोसंरचना निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयसीमा में पूर्ण हों — जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी

अनूपपुर, 31 अक्टूबर 2025।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के पकरिया, छुल्हा, सडड़ी, मुडधोवा और राजाकछार ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन तालाब निर्माण, गौशाला निर्माण, पीएम आवास, जनमन आवास, एक बगिया माँ के नाम से वृक्षारोपण, आरसीसी पुलिया, चबूतरा, केटल शेड और पीसीसी सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
साथ ही आजीविका मिशन के सिलाई सेंटर और फलोद्यान नर्सरी बदरा का भी निरीक्षण किया।

सीईओ ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं ताकि ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

बाद में उन्होंने जनपद पंचायत बदरा के सभागार में मनरेगा, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने खेत तालाबों के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और अधिक से अधिक श्रमिकों के नियोजन के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जनहित के अधोसंरचना कार्यों का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंचे।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top