• Home
  • Bharat Nation Live
  • बलौदाबाजार-भाटापारा: पुलिस का “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” सक्रिय, 44 लोगों पर कार्रवाई
Image

बलौदाबाजार-भाटापारा: पुलिस का “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” सक्रिय, 44 लोगों पर कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री, चखना सेंटर संचालन, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और अड्डेबाजी करने वाले आरोपियों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है।

दिनांक 10.11.2025 को अभियान के तहत कुल 33 आरोपियों को आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं, यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 160 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 44 व्यक्तियों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

अभियान में पुलिस टीम ने क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की घर-घर चेकिंग की और उन्हें परिवार सहित शांतिपूर्वक कानून का पालन करने हेतु चेतावनी दी। अड्डेबाजी और युवा वर्ग पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस ने उनके हाथों से 80 खतरनाक लोहे के चुड़ा/कड़ा जप्त किए और 81 लोगों के फिंगरप्रिंट लिए।

यह अभियान जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधियों पर नियंत्रण रखने और नागरिकों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार जारी है।

संवाददाता: मुरारी साहू

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top