Image

कोतमा पुलिस की सराहनीय पहल

अनूपपुर, मध्य प्रदेश

कोतमा थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देश पर जिले में गुम मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर तथा एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल ने एक टीम गठित की।

साइबर सेल अनूपपुर की तकनीकी मदद से पुलिस टीम ने 10 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर लिए और उन्हें आज दिनांक 10.11.25 को उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और खुशी जाहिर की।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व के साथ प्रधान आरक्षक 173 अरविंद प्रताप सिंह, आरक्षक 556 राकेश सिंह, आरक्षक 370 जितेंद्र मंडलोई, आरक्षक 301 महेश साहू और साइबर सेल के आरक्षक पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतमा पुलिस की यह पहल नागरिक सेवा और भरोसे को मजबूत करने वाली पहल कही जा रही है।

रिपोर्ट: सुशील कुमार सोनी

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top