• Home
  • Bharat Nation Live
  • गया में मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ी
Image

गया में मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ी

गया, बिहार

गया जी विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान के प्रति जागरूकता और उत्साह दोनों नजर आए। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने 200 नंबर बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व पर “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश देकर मतदाताओं को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है। इसी के माध्यम से हम राज्य और देश की दिशा तय करते हैं। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के उस सपने को याद किया, जिसमें हर नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का भरोसा दिया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने गया जी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत प्रदेश के विकास, सुशासन और प्रगति की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और युवाओं से घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की भी अपील की।

गया में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक बड़ा संकेत है।

रिपोर्ट: गोपाल कुमार

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top