• Home
  • Bharat Nation Live
  • गौशालाओं की समस्याओं पर गौभक्तों ने दिया ज्ञापन
Image

गौशालाओं की समस्याओं पर गौभक्तों ने दिया ज्ञापन

जालोर, राजस्थान

जालोर जिले में संचालित गौशालाओं की समस्याओं को लेकर गौभक्तों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले 3 नवंबर को जयपुर में प्रदेश स्तरीय गोसेवा समिति की बैठक में यह तय हुआ था कि सरकार द्वारा समय पर अनुदान न मिलने से कई गौशालाएं आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। साथ ही गोचर भूमि पर संचालित होने के कारण कई संस्थाएं भूमि आवंटन के अभाव में सरकारी सहायता से वंचित हैं। इसी मुद्दे पर सोमवार को मलकेश्वर मठ में बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्याओं का विस्तृत विवरण तैयार कर ज्ञापन जिला कलेक्टर, केबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुंबाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित और भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित को सौंपा गया। मांग की गई कि सरकार गौशालाओं को शीघ्र अनुदान जारी करे और भूमि आवंटन संबंधी बाधाओं को दूर करे। सभी जनप्रतिनिधियों ने गौभक्तों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में राजस्थान गोसेवा समिति अध्यक्ष बद्रीदान नरपुरा, उपाध्यक्ष छनगलाल सुथार, जिला सचिव दिनेश कुमार पुरोहित और विभिन्न गौशाला संचालक मौजूद रहे।

संवाददाता राहुल

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top