• Home
  • Bharat Nation Live
  • लाल किला मेट्रो स्टेशन पर कार में धमाका
Image

लाल किला मेट्रो स्टेशन पर कार में धमाका

दिल्ली, नई दिल्ली

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिससे आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास खड़ी तीन से चार गाड़ियों में तुरंत आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग से बचने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। राहत दल के पहुंचने तक कई वाहन जलकर खाक हो चुके थे।

घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्र कर रही है। शुरुआती अनुमान है कि कार में मौजूद किसी ज्वलनशील पदार्थ से विस्फोट हुआ हो सकता है, लेकिन पुलिस ने अभी स्पष्ट कारण बताने से इनकार किया है।

संवाददाता नवीन कुमार

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top