• Home
  • Bharat Nation Live
  • बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से युवती ने दी जान
Image

बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से युवती ने दी जान

हाजीपुर, बिहार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन करीब छह घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कष्टहरिया गांव निवासी सतुलि कुमारी के रूप में हुई है। बयान के अनुसार, सतुलि का पटना निवासी कौशल कुमार से दो साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान कौशल ने वीडियो कॉल पर उसका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। युवती पर शादी का दबाव बढ़ा, लेकिन कौशल ने शादी से इंकार कर दिया, जिससे तनाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों का आरोप है कि शिकायत लेकर महिला थाने जाने पर उन्हें भगा दिया गया, समय पर कार्रवाई होती तो हादसा टल सकता था। पुलिस के अनुसार, आग लगने के बाद युवती को पीएचसी, सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच भेजा गया था। dying declaration के आधार पर केस दर्ज कर प्रेमी कौशल कुमार और उसके सहयोगी मौसा रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

संवाददाता नवीन कुमार

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top