• Home
  • Bharat Nation Live
  • जनता इंटर कॉलेज अवागढ़ में सरदार पटेल जयंती पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित
Image

जनता इंटर कॉलेज अवागढ़ में सरदार पटेल जयंती पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्टर: शिवनेश द्विवेदी

एटा, 1 नवंबर 2025।
जनता इंटर कॉलेज, अवागढ़ (एटा) में स्वतंत्र भारत के वास्तुकार, भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरकारी निर्देशानुसार भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र प्रियांशु नायक ने प्रथम स्थान, रिशु यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा अंबिका वर्मा प्रथम, प्रियांशु नायक द्वितीय और कक्षा 11 की छात्रा वैष्णवी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का विषय था “सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान।” इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। अर्थशास्त्र प्रवक्ता विवेक कुमार दुबे ने पटेल जी के सशक्त नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। हिंदी प्रवक्ता डॉ. अमरेंद्र सिंह ने उनके जीवन के विविध पक्षों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव ने छात्रों से सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. अमरेंद्र सिंह और अनिल कुमार की सराहना की।

इस अवसर पर सचेंद्र कुमार, डॉ. सुधीर उपाध्याय, राम प्रकाश आर्य, दीपक जैन, मुरारी शर्मा, डॉ. सत्यनारायण यादव, अरविंद कुमार, आलोक आमौरिया, अजय कुमार यादव, अश्विनी अग्रवाल, मेहरबान राजपूत, संतोष शर्मा, रीना शर्मा, प्रियंका कुमारी, सीलेश, जगवेंद्र, दुर्गेश, बृजेश, राजकुमार, जितेंद्र सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top