
भागलपुर
बिहार विधानसभा चुनाव का रंग अब गहराता जा रहा है। भागलपुर में आज एक खास नज़ारा देखने को मिला जब बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा अपने पिता और कांग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा के समर्थन में सड़क पर उतरीं। नेहा शर्मा ने जनता से अपने पिता के पक्ष में मतदान करने की अपील की और क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने अभिनेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी ने इसे अपने चुनाव प्रचार में बड़ा बढ़ावा माना है। नेहा शर्मा ने अपने पिता की छवि को मजबूत करने के लिए रोड शो और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि स्टार पावर का चुनावी प्रचार पर असर पड़ना आम है, और इस कदम से कांग्रेस प्रत्याशी को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अविनाश झा रिपोर्ट।




