• Home
  • Bharat Nation Live
  • चोरी की स्कूटी बरामद, यातायात पुलिस की सतर्कता से खुला राज
Image

चोरी की स्कूटी बरामद, यातायात पुलिस की सतर्कता से खुला राज

बरेली, उत्तर प्रदेश

शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच यातायात पुलिस की सतर्कता ने बड़ी सफलता दिलाई। सोमवार को चौपला चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध एक्टिवा स्कूटी (UP25EB9523) को रोका। स्कूटी सवारों के जवाब संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने वाहन का ऑनलाइन नंबर चेक किया। जांच में पता चला कि स्कूटी मुस्कान पत्नी शारुक निवासी सहसवानी टोला, बारादरी के नाम पर पंजीकृत है।

स्कूटी मालिक मुस्कान ने बताया कि उनकी स्कूटी 30 अक्टूबर की रात बारातघर पैराडाइस से चोरी हो गई थी। उन्होंने तुरंत थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने बारादरी थाना को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।

चेकिंग में शामिल यातायात पुलिसकर्मी टीएसआई राम सिंगारा और दीपक कुमार की मुस्तैदी सराही गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की भी संभावना है।

थाना बारादरी की टीम आगे जांच जारी रखी है और स्कूटी मालिक मुस्कान के साथ घटना की पूरी प्रक्रिया को दस्तावेजीकृत किया गया।

संवाददाता छत्रपाल

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top