
सोनाई घटवा करछना, प्रयागराज
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आज स्थानीय भाजपा के सभी जिला पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया और वंदे मातरम् गीत का गायन किया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने गीत के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। गायन कार्यक्रम के पश्चात भाजपा नेताओं ने पद यात्रा स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वंदे मातरम् के महत्व को उजागर करना था, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी जागृत करना था। उपस्थित सभी ने इस ऐतिहासिक अवसर को धूमधाम से मनाया और देशभक्ति की भावना को प्रकट किया।
संवाददाता: मनीष सुसारी









