• Home
  • Bharat Nation Live
  • मनेंद्रगढ़ को बड़ी सौगात: पाराडोल एनीकट निर्माण के लिए 10.04 करोड़ की स्वीकृति
Image

मनेंद्रगढ़ को बड़ी सौगात: पाराडोल एनीकट निर्माण के लिए 10.04 करोड़ की स्वीकृति

मनेंद्रगढ़, छत्तीसगढ़

स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। हसदेव नदी पर पाराडोल एनीकट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से 10 करोड़ 4 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस परियोजना से लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भूजल संवर्धन और किसानों को स्वयं के साधन से सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। इससे क्षेत्र के कृषकों को राहत मिलेगी और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एनीकट परियोजना सिंचाई, भूजल संवर्धन, पेयजल और निस्तारी कार्य के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में नई दिशा प्रदान करेगी और स्थानीय जनजीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

स्थानीय जनता ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए विधायक एवं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को धन्यवाद दिया। परियोजना के बाद मनेंद्रगढ़ में कृषि गतिविधियों और जल प्रबंधन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

संवाददाता: गुरफ़ान ख़ान

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top