• Home
  • Bharat Nation Live
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य प्रतिमा का अनावरण
Image

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य प्रतिमा का अनावरण

रिपोर्टर: शिवनेश द्विवेदी

बांदा, 31 अक्टूबर 2025।
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक और भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल ऑक्सीजन पार्क, बांदा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल “नन्दी” ने सरदार पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन करते हुए कहा कि यह केवल एक मूर्ति का अनावरण नहीं, बल्कि भारत के उस महान नेता के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबी भारत की मजबूत नींव रखी।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में जो भूमिका निभाई, वह इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। उन्होंने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखण्ड भारत का निर्माण किया। आज उनके आदर्श और विचार ही देश की एकता के सूत्रधार हैं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, अयोध्या सिंह पटेल, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मालती बासू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सोनू, अजय पटेल, जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलास बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेविस टक, विद्याभूषण पटेल, अंकित बासु, प्रेमनारायण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top