• Home
  • Bharat Nation Live
  • गोंडा में गूंजा “जय श्री श्याम” का जयघोष, प्रभात फेरी से हुई श्याम जयंती की भव्य शुरुआत

गोंडा में गूंजा “जय श्री श्याम” का जयघोष, प्रभात फेरी से हुई श्याम जयंती की भव्य शुरुआत

समाचार:
गोंडा। बाबा खाटू श्याम जी की जयंती के पावन अवसर पर ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। श्याम भक्तों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में गलियां “राधे राधे” और “सोने वाले जागो” जैसे भजनों से गूंज उठीं। यह प्रभात फेरी 23 वर्षों बाद फिर से आरंभ हुई है। यात्रा श्री राम जानकी धर्मशाला से प्रातः 5:30 बजे प्रारंभ होकर रानी बाजार, अग्रसेन चौक, सुनारगली होते हुए श्री श्याम मंदिर पर संपन्न हुई, जहाँ भक्तों ने आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में महान आध्यात्मिक गुरु श्री रवि शंकर जी महाराज (गुरु भाई) ने भी भाग लिया और बाबा खाटू श्याम जी को पुष्प माला अर्पित की। उनका स्वागत मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका ने माला पहनाकर किया। शाम को जयपुर से प्रसिद्ध भजन गायिकाएं रितिका-कनिका अग्रवाल और कोलकाता से भजन गायक पंकज सोनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। 2 नवंबर को सवामणी भंडारा आयोजित होगा। आयोजन में सुशील पचेरिया, पुनीत बंसल, अरिहंत जैन, परमानंद शर्मा, गोकुल शर्मा, आशीष भावसिंहका समेत अनेक भक्त उपस्थित रहे।

रिपोर्ट — विजय बिहारी विश्वकर्मा, गोंडा

Releated Posts

बस स्टैंड की दुकान से चोरी हुआ मोबाइल राजगढ़ पुलिस ने तत्परता से खोज निकाला, मोबाइल मालिक ने पुलिस टीम का किया सम्मान।

राजगढ़। थाना राजगढ़ पर 04 सितंबर 2026 को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि राजगढ़…

ByBydilip patidar Sep 5, 2026

7 सितम्बर को धार नगर एवं जेतपुरा क्षेत्र की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें रहेंगी बंद।

छबिना चल समारोह के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने घोषित किया शुष्क दिवस। धार  कलेक्टर एवं जिला…

ByBydilip patidar Aug 31, 2026

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top