• Home
  • Bharat Nation Live
  • करदा हाई स्कूल की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं, शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने
Image

करदा हाई स्कूल की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं, शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

करदा हाई स्कूल की समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हो सका है। शाला विकास समिति के सदस्यों ने कई बार विभाग में आवेदन देकर सुधार की मांग की, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया। सूचना पत्र और फाइलें केवल दस्तावेज़ में सिमटकर रह गई हैं।

कलेक्टर दीपक सोनी ने पहले स्पष्ट निर्देश दिया था कि किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए। इसके बावजूद, करदा हाई स्कूल का एक वर्ष पुराना प्रकरण अनसुलझा ही रह गया। जानकारी के अनुसार, विभाग को यह सूचना 25 नवंबर 2024 को दी गई थी। जांच टीम का गठन किया गया और बीईओ राजेन्द्र टंडन 18 जून 2025 को जांच स्थल पहुंचे। उन्होंने दो-तीन महीने में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन पांच महीने गुजर जाने के बाद भी न तो छात्राओं की कक्षाओं में सुधार आया, न पीने का पानी या शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकीं।

इसके कारण पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई का स्तर गिर गया है। स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्राओं के अभिभावक लगातार शिकायत कर रहे हैं और स्कूल समय को 10 बजे से 4 बजे तक करने की मांग कर रहे हैं।

संवाददाता: मुरारी साहू

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top