• Home
  • Bharat Nation Live
  • आगरा में बेकाबू ट्रैक्टर ने छात्रा की ली जान
Image

आगरा में बेकाबू ट्रैक्टर ने छात्रा की ली जान

आगरा, उत्तर प्रदेश

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक्टिवा सवार छात्रा पायल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सेमरी ताल नहर पंकज गार्डन के पास हुई, जहां राजपुर उखर्रा की तरफ से आ रहा ईंटों से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर छात्रा को पीछे से टक्कर मार गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा पायल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में चीख पुकार मच गई। मृतका पायल ग्राम पंचायत सलेमबाद के हकीमपुरा गांव की निवासी थी। वह अपने गांव से आगरा कोचिंग पढ़ने आई थी और रोज की तरह कोचिंग से घर लौट रही थी जब यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आवाजाही पहले से ही खतरा बनी हुई है। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज कर दी है और मामले की जांच जारी है।

भीकम सिंह रिपोर्टर

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top