• Home
  • Bharat Nation Live
  • घरघोड़ा में तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान
Image

घरघोड़ा में तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान

रायगढ़, छत्तीसगढ़

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह गांव के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शाम करीब 5:20 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घरघोड़ा रायगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित पदमा फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को घरघोड़ा अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है, साथ ही अज्ञात वाहन की खोज भी शुरू कर दी गई है।

मृतक के पास मिले सामान की जांच में जॉब कार्ड बरामद हुआ, जिसमें पूजा इंटरप्राइजेज कंपनी का नाम और महेन्द्र यादव पिता गिरधर यादव का नाम दर्ज है, साथ ही मोबाइल नंबर 8085312970 भी पाया गया। इसके अलावा आधार कार्ड में पता 1352 आर नंबर 1 नारपोली बेडा, खारभाव रोड, अंजुरफाटा, भिवंडी, ठाणे, महाराष्ट्र दर्ज मिला है।

घरघोड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। मृतक के पैकेट से मिले नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

अनिल तिवारी रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top