• Home
  • Bharat Nation Live
  • 29 नवंबर को होगी मासिक लोक अदालत सह बिजली से संबंधित विशेष लोक अदालत, पीडीजे की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक
Image

29 नवंबर को होगी मासिक लोक अदालत सह बिजली से संबंधित विशेष लोक अदालत, पीडीजे की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक

झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 29 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली मासिक लोक अदालत सह बिजली से संबंधित विशेष लोक अदालत की तैयारी को लेकर शनिवार को पाकुड़ सिविल कोर्ट परिसर स्थित पीडीजे कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़, शेष नाथ सिंह ने की।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली से संबंधित लंबित वादों के निष्पादन हेतु आपसी समझौते की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य जनसाधारण को त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान करना है, साथ ही आपसी समझौते के माध्यम से विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी संबंधित विभागों से अपेक्षा जताई कि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से किया जाए, ताकि न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम हो सके।

इस अवसर पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, बिजली विभाग के अधिकारी एवं सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आवश्यक रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top