मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
जिला मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम अलीपुर में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले फायरिंग की, फिर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार वाले घबराकर उसे तुरंत करहल CSC ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे PGI सैफई के लिए रेफर कर दिया।
घटना का मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने वीडियो और परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना कुर्रा पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारी स्तर पर भी मामले की निगरानी की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
रिपोर्ट: दिनेश चन्द्र शाक्य









