Image

धरनावदा में खेत पर बड़ा हादसा

गुना जिला, मध्यप्रदेश

गुना जिले के धरनावदा गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें 18 साल के मोहित धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मोहित धाकड़ पिता पवन धाकड़ अपने दोस्त के साथ खेत पर पंजा चलाने गया था। काम चल ही रहा था कि अचानक मोहित का पैर फिसल गया और वह चलते हुए रोटावेटर में जा फंसा। मशीन के तेज ब्लेड लगते ही मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही सेकंड में उसकी मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि उसका दोस्त कुछ समझ पाता, उससे पहले ही मोहित ने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजन मौके पर पहुंचे तो रो–रोकर उनका बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि मोहित मेहनती और हंसमुख स्वभाव का था और अक्सर खेत के काम में पिता का हाथ बंटाता था।

परिवार ने प्रशासन से खेतों में सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान और मशीनों पर सेफ्टी गार्ड की अनिवार्यता की मांग की है।

गिरवर साहू रिपोर्ट

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top