
पाकुड़, झारखंड
पाकुड़ के बैंक कॉलोनी स्थित श्री सत्य साईं सेंटर, साईं बाबा मंदिर में 24 घंटे चले अखंड भजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और शांति के वातावरण से भर दिया। सर्वधर्म झंडा उत्थान और रुद्रम पाठ के साथ शुरुआत हुई, जिसके बाद अखंड भजन लगातार 24 घंटे चलता रहा। मंदिर परिसर “साईं राम” के नामस्मरण से गूंजता रहा और भक्तों ने दिव्य शांति का अनुभव किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि अखंड भजन केवल संगीत नहीं, बल्कि आत्मिक साधना का माध्यम है, जो मन की न negativity को दूर कर सात्त्विकता जगाता है।
समापन पर आरती और प्रसाद वितरण हुआ, साथ ही सेवा भावना का भी सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। साईं सेंटर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें 86 मरीजों की जांच की गई। वहीं हिरणपुर भजन मंडली की ओर से 41 जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र और फूड पैक वितरित किए गए, जिससे कुल 113 जरूरतमंदों तक सेवा पहुंची। आयोजन को सफल बनाने में अनिरुद्ध ठाकुर, अभिजीत घोष, नीतीश, सुशांत दुबे, जाकी, डॉ. राकू, पंकज दफ़दर, डॉ. बृंदावन सह, सुशील पंडित, सागर, संजय, अरविंद, गणेश्वर प्रसाद, कल्याणी देवी, भोला सह, प्रियंका चौबे, आशा देवी, रवि ठाकुर और अजय चौरसिया सहित कई भक्तों का योगदान रहा। भक्तों ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक जागरण की सतत धारा है।
ममता जायसवाल रिपोर्ट









