• Home
  • Bharat Nation Live
  • वैशाली में युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी
Image

वैशाली में युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी

वैशाली, बिहार

जिले में 2 नवंबर को भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की चुनावी रैली में गए पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय मोहन ठाकुर का शव छह दिन बाद एक पुलिया के नीचे गड्ढे में दबा मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के घर न लौटने पर परिजनों ने जुड़ावनपुर थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन थानेदार पुरुषोत्तम कुमार यादव पर अभद्र व्यवहार और लापरवाही के आरोप लगे। मामले में थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

मोहन 2 नवंबर को तेजस्वी यादव की जनसभा में खेसारी लाल यादव को देखने गया था। उसका मोबाइल भी उसी शाम से बंद था। 8 नवंबर को पहाड़पुर दियारा इलाके में पुलिया के नीचे से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने उसका शव देखा, जिसे कुत्ते भी नोच रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक असम की मार्बल फैक्ट्री में काम करता था और छह महीने पहले ही शादी हुई थी। वह छठ पर घर आया था और मतदान के बाद लौटने वाला था।

शव मिलने की जगह से एफएसएल टीम ने सैंपल लिए हैं। लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि मृतक सोने की चेन और अंगूठी पहने रहता था। शव को मेडिकल बोर्ड के माध्यम से सदर अस्पताल हाजीपुर में पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

एसपी ललित मोहन शर्मा ने सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

नवीन कुमार रिपोर्ट

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top