• Home
  • Bharat Nation Live
  • रायगढ़ में 7 दिसंबर को होगा 30वां यादव मड़ई महोत्सव
Image

रायगढ़ में 7 दिसंबर को होगा 30वां यादव मड़ई महोत्सव

रायगढ़, छत्तीसगढ़

यादव समाज का पारंपरिक और ऐतिहासिक मड़ई महोत्सव इस वर्ष 7 दिसंबर को रामलीला मैदान में भव्य रूप से आयोजित होगा। लगातार तीन दशकों से चल रही यह सांस्कृतिक परंपरा प्रदेश में यादव समाज की एकता, लोक कला और राउत नाचा की गौरवशाली झलक पेश करती आ रही है। इस बार 30वें यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बेयर हाउस सामुदायिक भवन में हुई बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें शाखा यादव को अध्यक्ष, गणेश ठेठवार को संयोजक, विकास ठेठवार को सचिव और बीपी गोपाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समिति के अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि मड़ई महोत्सव का उद्देश्य लोक कला और पारंपरिक संस्कृति को जीवंत रखना है। प्रदेशभर से राउत नाचा दलों को आमंत्रित किया जाएगा और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम को और भव्य बनाया जाएगा।

महिला विंग की संरचना भी की गई, जिसमें संगीता यादव अध्यक्ष, चमेली यादव सहसंयोजक, ममता यादव कोषाध्यक्ष और रमिला यादव सचिव नियुक्त की गईं। बैठक में रायगढ़ यादव समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें आशीष यादव, मातादीन यादव, अमित यादव, राम यादव, शिव कुमार यादव, संतोष यादव, चाबी यादव, श्रीपाल यादव, शिवा यादव, गणेश यादव, दिनेश यादव, सागर यादव, सरस्वती यादव, साहोद्र यादव, नीलू यादव, सरोजनी यादव और ज्योति यादव शामिल रहे।

अनिल तिवारी रिपोर्टर

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top