• Home
  • Bharat Nation Live
  • अर्चना चिटनिस ने राज्यपाल से की मुलाकात, ‘वंदे मातरम्’ 150वीं वर्षगांठ पर भेंट की “आनंदमठ”
Image

अर्चना चिटनिस ने राज्यपाल से की मुलाकात, ‘वंदे मातरम्’ 150वीं वर्षगांठ पर भेंट की “आनंदमठ”

मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने भोपाल स्थित राजभवन में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल जी से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर कृति “आनंदमठ” महामहिम को सादर भेंट की। भेंट के माध्यम से राष्ट्रगान ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर विशेष चर्चा हुई।

इस दौरान श्रीमती चिटनिस ने बुरहानपुर की “एक जिला एक उत्पाद” योजना के तहत चयनित प्रमुख उपज कच्चे केले भी राज्यपाल को भेंट किए। उन्होंने केले उत्पादक किसानों की समस्याओं, उनके उत्पादों के मूल्य संवर्धन और विपणन के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।

भेंट के दौरान राज्यपाल ने समसामयिक और विकासात्मक विषयों पर सार्थक संवाद किया। उन्होंने बुरहानपुर प्रवास की स्मृतियों को याद करते हुए जिले की प्रगति में योगदान देने वाले प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि बुरहानपुर का कृषि और सांस्कृतिक वैभव मध्यप्रदेश की शान है और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर है।

ब्यूरो चीफ: वसीम अहमद

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top