• Home
  • Bharat Nation Live
  • मथुरा: पटाखों की चिंगारी से भड़की रंजिश, गर्भवती महिला की मौत — सात पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार
Image

मथुरा: पटाखों की चिंगारी से भड़की रंजिश, गर्भवती महिला की मौत — सात पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार

मथुरा जिले के जैत गांव में बुधवार देर रात पटाखों की चिंगारी से पुरानी रंजिश भड़क गई, जिसमें हुई हिंसा ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दौरान बच्चे पटाखे चला रहे थे, तभी पड़ोसी मनोहर और उसके परिजनों से पुराना विवाद फिर से उभर आया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया।

टीकेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके घर पर छत से पथराव किया। इस घटना में उनकी पत्नी सरोज और पुत्री साधना (24) गंभीर रूप से घायल हो गईं। साधना, जो कि दो माह की गर्भवती थीं और बुधवार को ही मायके आई थीं, को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी मां सरोज की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने मनोहर, हम्पी उर्फ हुकुम सिंह, विकास, जितेंद्र सिंह, विपिन, सचिन और कपिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तीन आरोपियों—हम्पी, विकास और कपिल—को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Releated Posts

7 सितम्बर को धार नगर एवं जेतपुरा क्षेत्र की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें रहेंगी बंद।

छबिना चल समारोह के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने घोषित किया शुष्क दिवस। धार  कलेक्टर एवं जिला…

ByBydilip patidar Aug 31, 2026

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top