• Home
  • Bharat Nation Live
  • जहरीले सर्प के डसने से किशोर की मौत, तीन साल पहले मां की भी सर्पदंश से गई थी जान
Image

जहरीले सर्प के डसने से किशोर की मौत, तीन साल पहले मां की भी सर्पदंश से गई थी जान

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीले सर्प के डसने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किशोर अपने चाचा के साथ घर के बाहर जमीन पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे अचानक एक जहरीला सांप कंबल में घुस आया और उसने किशोर को डस लिया।

सर्पदंश के बाद किशोर की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा क्योंकि इसी परिवार में तीन वर्ष पहले किशोर की मां की भी सांप के काटने से मौत हो चुकी थी।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने गुस्से में आकर सर्प को मार डाला और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन जहरीले सांप देखे जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। लोगों ने गांव में सर्पदंश रोधी दवाओं की व्यवस्था और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

Releated Posts

7 सितम्बर को धार नगर एवं जेतपुरा क्षेत्र की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें रहेंगी बंद।

छबिना चल समारोह के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने घोषित किया शुष्क दिवस। धार  कलेक्टर एवं जिला…

ByBydilip patidar Aug 31, 2026

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top