• Home
  • Bharat Nation Live
  • न्यायिक एसआईटी गठन और जेलों में PDS कैंटीन की माँग को लेकर प्रदर्शन
Image

न्यायिक एसआईटी गठन और जेलों में PDS कैंटीन की माँग को लेकर प्रदर्शन

बरेली, उत्तर प्रदेश

न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की माँग को लेकर गरीब शक्ति दल के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हर जिले में न्यायिक स्तर पर विशेष जांच दल (SIT) के गठन की माँग उठाई। उनका कहना है कि पुलिस थानों और अदालतों में बदले की भावना से झूठे मुकदमे दर्ज होने की घटनाएँ बढ़ रही हैं, जिससे निर्दोष लोग जेलों में वर्षों तक बंद रह जाते हैं।

संगठन के प्रमुख मनोज विकट ने भारतीय जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गृहमंत्रालय, सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग द्वारा कैदियों को दिए गए मौलिक अधिकारों का कई स्थानों पर सही अनुपालन नहीं हो रहा है। उन्होंने मांग की कि भारतीय जेलों में बंदियों और कैदियों के लिए निःशुल्क खाद्य पदार्थ और आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराने हेतु पीडीएस कैंटीन की स्थापना की जाए, ताकि गरीब और बेगुनाह कैदियों को राहत मिल सके।

प्रदर्शन के बाद संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली को सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक हिरासत में रहने से कैदी मानसिक तनाव और पारिवारिक विछोह का शिकार हो जाते हैं, इसलिए न्यायिक सुधार और जेल सुधार समय की आवश्यकता है।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top