• Home
  • Bharat Nation Live
  • फरीदपुर चकबंदी कार्यालय में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई
Image

फरीदपुर चकबंदी कार्यालय में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

फरीदपुर, बरेली (उत्तर प्रदेश)

फरीदपुर चकबंदी कार्यालय में भ्रष्टाचार के विरुद्ध गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेशकार रजत चौधरी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, रजत चौधरी मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं और वर्तमान में फरीदपुर चकबंदी कार्यालय में पेशकार के पद पर तैनात थे। गांव पदारतपुर निवासी आदिल ने जमीन के दाखिल-खारिज के बदले आरोपी द्वारा 15 हजार रुपये की मांग किए जाने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में दर्ज कराई थी।

शिकायत को गंभीर मानते हुए टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को शिकायतकर्ता को तय धनराशि के साथ आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही रजत चौधरी ने रकम अपने हाथ में ली, टीम ने उन्हें तत्काल पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बरेली कोतवाली लाया गया, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

एंटी करप्शन की इस कार्रवाई ने विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारी अब पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गए हैं।

संवाददाता लक्ष्य

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top