• Home
  • Bharat Nation Live
  • एक सप्ताह बाद हुई पहचान — अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत का शिकार हुआ मुन्ना कुशवाहा, परिजनों ने कपड़े और चप्पल से की शिनाख्त
Image

एक सप्ताह बाद हुई पहचान — अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत का शिकार हुआ मुन्ना कुशवाहा, परिजनों ने कपड़े और चप्पल से की शिनाख्त

कसया, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश)

देवरिया जिले के कसया थाना क्षेत्र के खनुआ नाला के पास एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में मारे गए युवक की आखिरकार पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त मुन्ना कुशवाहा (निवासी जमुनी, केशरीपुर) के रूप में हुई है। परिजनों ने कपड़ों और चप्पल के आधार पर शव की पहचान की।

पिछले गुरुवार की रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उस समय पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

गुरुवार को जब मृतक के परिजन थाने पहुंचे, तो उन्होंने कपड़ों और चप्पल देखकर अपने बेटे की शिनाख्त की। मृतक के भाई कपिलदेव कुशवाहा ने बताया कि मुन्ना कई दिनों से घर से लापता था।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि हादसे के संबंध में जांच जारी है। पुलिस वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है।

संवाददाता – मिथिलेश चतुर्वेदी

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top