• Home
  • Bharat Nation Live
  • मैनपुरी में दो कॉलेजों के छात्रों में भिड़ंत — मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Image

मैनपुरी में दो कॉलेजों के छात्रों में भिड़ंत — मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के सराय मोहल्ला में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट होने से इलाके में तनाव फैल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, विवाद नरसिंह यादव इंटर कॉलेज और आज़ाद हिन्द इंटर कॉलेज के छात्रों के बीच हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हाथापाई में बदल गई और सड़क पर लात-घूसे चलने लगे। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन झगड़ा कुछ देर तक चलता रहा।

घटना की सूचना पर करहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा-बुझाकर अलग किया।
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है।
फिलहाल इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

दिनेश चन्द्र शाक्य रिपोर्ट

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top