• Home
  • Bharat Nation Live
  • जनसुराज से एनडीए को नुकसान, महागठबंधन को मिल सकती हैं 80 से 84 सीटें — गया जिले में एनडीए की बढ़त बरकरार, मोकामा में कड़ा मुकाबला
Image

जनसुराज से एनडीए को नुकसान, महागठबंधन को मिल सकती हैं 80 से 84 सीटें — गया जिले में एनडीए की बढ़त बरकरार, मोकामा में कड़ा मुकाबला

गया, बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी ओपिनियन पोल और राजनीतिक विश्लेषणों में इस बार जनसुराज पार्टी कोई सीट जीतती नजर नहीं आ रही है, लेकिन राजनीतिक समीकरणों में वह अहम भूमिका निभा रही है। जनसुराज के मैदान में उतरने से एनडीए को करीब 15 से 20 सीटों पर नुकसान हो रहा है, जिसका सीधा फायदा महागठबंधन को मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ओपिनियन पोल के अनुसार, महागठबंधन 80 से 84 सीटों तक पहुँच सकता है, जबकि एनडीए के आंकड़े में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
गया जिले में एनडीए की स्थिति अब भी मजबूत मानी जा रही है — जिले की 10 में से 7 सीटों पर एनडीए आगे है, जबकि बोधगया, टेकारी और बेलागंज सीटों पर महागठबंधन की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

वहीं मोकामा सीट पर मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा बताया जा रहा है। यहाँ मात्र 5 से 10 हजार मतों के अंतर से यह सीट सूरजभान सिंह या अनंत सिंह में से किसी के भी खाते में जा सकती है।

अब तक के रुझानों से यह स्पष्ट है कि जनसुराज भले सीट न जीत पाए, लेकिन उसने चुनावी मैदान में समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं, जिससे महागठबंधन को अप्रत्यक्ष रूप से मजबूती मिलती दिख रही है, जबकि सत्ता की डोर अब भी एनडीए के हाथों में जाती नजर आ रही है।

संवाददाता – गोपाल कुमार

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top