• Home
  • Bharat Nation Live
  • जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवा प्रतिभाओं का जलवा — एएसपी जगन्नाथ मरकाम बोले, “राज्य स्तर जाने वाली टीम को दूँगा व्यक्तिगत पुरस्कार”
Image

जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवा प्रतिभाओं का जलवा — एएसपी जगन्नाथ मरकाम बोले, “राज्य स्तर जाने वाली टीम को दूँगा व्यक्तिगत पुरस्कार”

अनूपपुर, मध्य प्रदेश

अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित माइकल क्लब खेल परिसर में मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी जगन्नाथ मरकाम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “जो भी टीम यहाँ से राज्य स्तर के लिए चयनित होगी, मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार दूँगा।”

कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण युवा समन्वयक दिनेश कुमार सिंह चंदेल द्वारा किया गया, जिन्होंने अंत में आभार प्रदर्शन भी किया। आयोजन में भाषण, विज्ञान मेला, चित्रकला, कविता लेखन, कहानी लेखन, सामूहिक लोकगीत और लोकनृत्य जैसी सात विधाओं की प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं। निर्णायक मंडल में डॉ. पुष्पेंद्र नामदेव, डॉ. दीपक गुप्ता, राष्ट्रीय कलाकार चंदन लालपुरी सहित कई निर्णायक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान, और सीईओ जिला पंचायत अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में युवा प्रतिभाओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन अनूपपुर की सांस्कृतिक विविधता और युवा ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभरा।

संवाददाता – सुशील कुमार सोनी,

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top