• Home
  • Bharat Nation Live
  • भीनमाल में आयकर विभाग का आउटरीच कार्यक्रम — कर जागरूकता और पारदर्शिता पर दिया गया जोर
Image

भीनमाल में आयकर विभाग का आउटरीच कार्यक्रम — कर जागरूकता और पारदर्शिता पर दिया गया जोर

भीनमाल, जिला जालोर, राजस्थान

आयकर विभाग द्वारा कर जागरूकता एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भीनमाल में “आउटरीच कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री अरविंद कुमार गहलोत (आईआरएस, एडिशनल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, रेंज-3, जोधपुर) ने भाग लिया। उन्होंने करदाताओं को कर कानूनों, टीडीएस और कर दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर कर भुगतान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्री कैलाश कांकाणी, आयकर अधिकारी जोधपुर एवं श्री राजेश भाटी, आयकर अधिकारी जालोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य मीठालाल जांगिड़ ने किया।

इस अवसर पर संयुक्त व्यापार महासंघ भीनमाल के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष पारस मोदी, कृषि मंडी अध्यक्ष श्याम खेतावत, सहित कई प्रमुख व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कर प्रणाली में पारदर्शिता और सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से आयकर विभाग ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे कर संबंधी नियमों का पालन करें और देश की आर्थिक प्रगति में अपना योगदान दें।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top