• Home
  • Bharat Nation Live
  • दरभंगा में मतदान का उत्साह — पहली बार वोट डालकर मुस्कान कुमारी ने किया लोकतंत्र को सलाम
Image

दरभंगा में मतदान का उत्साह — पहली बार वोट डालकर मुस्कान कुमारी ने किया लोकतंत्र को सलाम

दरभंगा, बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आज पूरे राज्य में लोकतंत्र का महापर्व जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जाले विधानसभा क्षेत्र के जोगियारा माधवा घरारी बूथ संख्या 36 पर एक युवती मुस्कान कुमारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया।

पहली बार वोट डालने के बाद मुस्कान ने गर्व के साथ अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए फोटो खिंचवाई, जो युवाओं में जागरूकता और लोकतंत्र के प्रति आस्था का प्रतीक बनी।

मुस्कान कुमारी ने कहा कि “मतदान हमारे भविष्य की दिशा तय करता है, इसलिए हर युवा को इसमें भाग लेना चाहिए।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
दरभंगा जिले में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

संवाददाता नीरज कुमार साह

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top