• Home
  • Bharat Nation Live
  • वाराह फाउंडेशन की सराहनीय पहल — भीनमाल में बेसहारा गोवंश के लिए की गई हरे चारे की व्यवस्था
Image

वाराह फाउंडेशन की सराहनीय पहल — भीनमाल में बेसहारा गोवंश के लिए की गई हरे चारे की व्यवस्था

भीनमाल, जिला जालोर (राजस्थान)

भीनमाल शहर में अनाश्रित और बेसहारा गोवंश की सेवा को लेकर वाराह फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन के सदस्यों ने आज शहरभर में घूम रही गायों के लिए हरे चारे (सारे) की व्यवस्था की और उन्हें भोजन कराया।

इस सेवा अभियान की शुरुआत फाउंडेशन सदस्यों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर की गई। इसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में खड़ी बेसहारा गायों को हरा चारा वितरित किया गया।

वाराह फाउंडेशन समय-समय पर जनहित और सेवा से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है।

कार्यक्रम में भरतसिंह भोजाणी, लक्ष्मण सिंह राव, चिंटूसिंह ईरानी, इंद्रसिंह ओपावत, नरपत सिंह, जगदीश सिंह, कुलदीप सिंह, जोगेंद्रसिंह, साहिल सिंह सहित राव समाज के कई युवा सदस्य मौजूद रहे।

यह पहल न केवल गोसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है, बल्कि समाज में पशु संरक्षण और संवेदना का संदेश भी देती है।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top