• Home
  • Bharat Nation Live
  • फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा — दावत में जा रहे परिवार का ई-रिक्शा कैंटर से टकराया, कई लोग घायल
Image

फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा — दावत में जा रहे परिवार का ई-रिक्शा कैंटर से टकराया, कई लोग घायल

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)

फिरोजाबाद जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब थाना रामगढ़ क्षेत्र से दावत में जा रहा एक परिवार ठार फूटा चौराहा (थाना उत्तर क्षेत्र) के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिजनों का ई-रिक्शा अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, परिवार ककरऊ कोठी क्षेत्र में आयोजित एक दावत में शामिल होने जा रहा था कि तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, लेकिन अब तक प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था नहीं की गई है।

संवाददाता: राजा शर्मा

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top