• Home
  • Bharat Nation Live
  • बस स्टैंड की दुकान से चोरी हुआ मोबाइल राजगढ़ पुलिस ने तत्परता से खोज निकाला, मोबाइल मालिक ने पुलिस टीम का किया सम्मान।

बस स्टैंड की दुकान से चोरी हुआ मोबाइल राजगढ़ पुलिस ने तत्परता से खोज निकाला, मोबाइल मालिक ने पुलिस टीम का किया सम्मान।

राजगढ़। थाना राजगढ़ पर 04 सितंबर 2026 को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि राजगढ़ बस स्टैंड स्थित दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल फोन उठाकर ले जाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से चोरी गए मोबाइल फोन का पता लगाया गया। पुलिस द्वारा मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी दीपक पुरोहित, निवासी लाबरिया को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर दीपक पुरोहित द्वारा थाना प्रभारी राजगढ़ श्री समीर पाटीदार एवं पुलिस टीम का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

7 सितम्बर को धार नगर एवं जेतपुरा क्षेत्र की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें रहेंगी बंद।

छबिना चल समारोह के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने घोषित किया शुष्क दिवस। धार  कलेक्टर एवं जिला…

ByBydilip patidar Aug 31, 2026

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top