• Home
  • Bharat Nation Live
  • वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।


धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्री विजयानंथम टी.आर., वन मंडल अधिकारी, धार, श्री सुनील सुलिया, उप वन मंडल अधिकारी, धार/सरदारपुर तथा वन मंडल धार के समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 तथा मध्यप्रदेश राजपत्र असाधारण में दिनांक 19 जून 2025 को प्रकाशित अधिसूचना में निहित प्रावधानों के अनुसार वन मंडल धार के विभिन्न संवर्गों के कुल 54 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। इनमें 06 वनपालों को उप वनक्षेत्रपाल, 37 वनरक्षकों को वनपाल, 04 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-2, 02 दफ्तरी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 तथा 05 भृत्यों को दफ्तरी के पद पर पदोन्नत किया गया।

समारोह के दौरान पदोन्नत कर्मचारियों को उनके नवीन पद के प्रतीक स्वरूप अलंकरण (Pipping Ceremony) किया गया तथा उन्हें सम्मानित कर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। यह अवसर पदोन्नत कर्मचारियों के लिए अत्यंत गौरव एवं उत्साह का रहा।

इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी श्री विजयानंथम टी. आर. ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद और दायित्व में वृ‌द्धि नहीं है, बल्कि यह विभाग एवं शासन द्वारा कर्मचारी की कार्यक्षमता, समर्पण और सेवाभाव में व्यक्त विश्वास का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने नवीन पद के अनुरूप कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वन विभाग का कार्य सीधे तौर पर वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय समुदायों के हितों से जुड़ा हुआ है। अतः प्रत्येक कर्मचारी अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए विभागीय कार्यों को प्राथमिकता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ संपादित करे। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी नई भूमिका वन संरक्षण एवं विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने भी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन पदोन्नत कर्मचारियों के उत्साह एवं नई जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ। श्री सुनील सुलिया, उप वन मंडल अधिकारी धार/सरदारपुर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Releated Posts

बस स्टैंड की दुकान से चोरी हुआ मोबाइल राजगढ़ पुलिस ने तत्परता से खोज निकाला, मोबाइल मालिक ने पुलिस टीम का किया सम्मान।

राजगढ़। थाना राजगढ़ पर 04 सितंबर 2026 को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि राजगढ़…

ByBydilip patidar Sep 5, 2026

7 सितम्बर को धार नगर एवं जेतपुरा क्षेत्र की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें रहेंगी बंद।

छबिना चल समारोह के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने घोषित किया शुष्क दिवस। धार  कलेक्टर एवं जिला…

ByBydilip patidar Aug 31, 2026

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top