• Home
  • Bharat Nation Live
  • कांग्रेस पार्टी में मचा बवाल — फर्जी पत्र और चंदा विवाद को लेकर जिला सचिव ने दिया इस्तीफा
Image

कांग्रेस पार्टी में मचा बवाल — फर्जी पत्र और चंदा विवाद को लेकर जिला सचिव ने दिया इस्तीफा

उझानी, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश

संवाददाता: प्रशांत माहेश्वरी

कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव प्रशांत शर्मा ने जिला अध्यक्ष अजीत यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रशांत शर्मा ने बताया कि उन्हें जुलाई माह में जिला सचिव पद का मनोनीत पत्र दिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह पत्र फर्जी है और जिला कांग्रेस कमेटी की आधिकारिक सूची में उनका नाम शामिल ही नहीं था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष अजीत यादव कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के नाम पर चंदा लेकर पदों का लालच देते हैं, और जब कोई सहयोग नहीं करता, तो उन्हें पद से हटा दिया जाता है। शर्मा ने बताया कि इसी कारण नगर अध्यक्ष रियासत खान को भी उनके पद से हटा दिया गया था।

इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर, रियासत खान, पूर्व जिला सचिव मुजाहिद राजा सहित दर्जनभर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशांत शर्मा के इस्तीफे से जिले की कांग्रेस इकाई में हड़कंप मच गया है और कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखा जा रहा है।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top